Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नानकमत्ता(उद संवाददाता) पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले युवक को स्मैक समेत गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया। कप्तान के निर्देश पर थानाध्यक्ष कमलेश भट्टð की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थ की तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान नेशनल हाईवे पुल पर बाईक पर युवक स्मैक बेचने जा रहा था और पुलिस को देख कर भागने का प्रयास करने लगा, हरकत में आई पुलिस की टीम ने सिद्धा नवादिया जाने वाले मार्ग से घेराबंदी कर धर दबोच लिया। युवक के पास से 4.23 ग्राम स्मैक बरामद की। पुलिस ने उसकी बाइक सीज कर दी। पूछताछ में आपने अपना नाम ग्राम सिद्धा नवदिया निवासी लखविंदर सिंह पुत्र करनैल सिंह बताया। पकड़ने वाली पुलिस टीम में कस्बा इंचार्ज रमेश चंद बेलवाल, एसआई ललित चैधरी, रोहित गोस्वामी, हेमचंद्र फुलारा, नवनीत कुमार शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *