Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

काशीपुर(उद संवाददाता)। मुखबिर की सूचना पर कटोराताल चैकी पुलिस ने क्षेत्र से दो लोगों को दबोच कर उनके कब्जे से बड़ी तादाद में प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद किए हैं। जरूरी पूछताछ के बाद पकड़े गए आरोपियों का पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत चालान कर दियाा। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मोहल्ला महेशपुरा स्थित मजार के पास 2 लोग भारी तादात में प्रतिबंधित इंजेक्शन व दवाइयां ठिकाने लगाने की फिराक में थे वहां घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया। पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने अपना नाम वार्ड 21 मदर कॉलोनी निवासी जाबिर अली पुत्र अकबर अली तथा दूसरे ने वार्ड 13 महेशपुरा निवासी ऋषि पाल पुत्र रामकुमार बताया। तलाशी में उनके कब्जे से इंजेक्शन और नशीली दवाएं बरामद हुई। कटोराताल चैकी इंचार्ज मदन सिंह बिष्ट ने बताया कि बरामद इंजेक्शनों की कीमत हजारो रूपए है। पूछताछ के बाद पकड़े गए आरोपियों का पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत चालान कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *