Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

काशीपुर(उद संवाददाता)।  अलग-अलग घटनाओं में होमगार्ड के जवान समेत दो लोगों की मौत हो गई।  पुलिस ने मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद उन्हें परिजनों के हवाले कर दिया। अचानक घटी घटना से मृतक परिवारों में शोक की लहर है।ग्राम पिलक पुर गुमानी तहसील ठाकुरद्वारा जनपद मुरादा बाद  उत्तर प्रदेश निवासी राधेश्याम 46 वर्ष पुत्र रामानंद पिछले लंबे समय से यहां काशीपुर कोतवाली में बतौर  होमगार्ड तैनात था।  बताया गया कि गत दिवस उसके सीने में तेज दर्द उठा। जिस पर परिजनों ने उसे उपचार के लिए तत्काल गिरीताल के समीप स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया जहां परीक्षण के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि होमगार्ड की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई।  उसके दो पुत्र तथा दो अविवाहित पुत्रियां हैं।  निधन से मृतक परिवार में शोक व्याप्त है।  इसी तरह एक अन्य घटना में दुर्घटना में घायल वृद्ध की उपचार के दौरान मौत हो गई।  बीते 22 नवंबर को ग्राम खड़कपुर देवीपुरा निवासी 69 वर्षीय वृद्ध रामकुमार पुत्र स्वर्गीय बृजलाल  मोपेड पर सवार होकर  काम पर से घर लौट रहा था इसी दौरान आईटी आई थानाअंतर्गत  छीना पैलेस के समीप प्लेटिना  मोटरसाइकिल संख्या यूके 18 एचध्5561 के चालक नेे मोपेड को टक्कर मारकर वृद्ध को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल वृद्ध को उपचार के लिए परिजनों द्वारा गिरीताल के समीप स्थित एक निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गयी। मृतक के पुत्र ने मामले की तहरीर आईटीआई थाना पुलिस को सौंप दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *