Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बारात लौटते ही युवकों का बारातियों पर हमला

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। आज प्रातः रामपुर से बारात के वापस लौटने पर कुछ युवकों ने बारात में शामिल लोगों पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और बस को भी क्षतिग्रस्त कर दिया तथा जान से मारने की धमकी देकर भाग गये। मामले की तहरीर पुलिस को सौंप दी गयी है। मोहल्ला रम्पुरा निवासी अनिल पुत्र महेश पाल ने बताया कि गत दिवस उसकी बारात रामपुर गयी थी जहां उसके दो रिश्तेदारों मोहित व रेाहित जो अमरोहा के रहने वाले हैं का रम्पुरा निवासी युवक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसे मौके पर सुलझा दिया गया। अनिल का कहना है कि आज प्रातः जब बारात रामपुर से वापस लौटी तो रम्पुरा निवासी युवक अपने एक दर्जन साथियों के साथ बारात की बस के पास आ पहुंचा और उन्होंने मारपीट शुरू कर दी जिससे मोहित, रोहित व अन्य कई रिश्तेदारों को चोटें आ गयीं। इस दौरान हमलावरों ने एक रिश्तेदार का मोबाइल भी लूट लिया साथ ही साथ ही वाहन से कई उपहार भी चोरी कर लिये। अनिल का कहना है जिस गाड़ी में वह बैठा हुआ थाा उसे भी पत्थर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। शोर मचाने पर हमलावर सभी युवक धमकी देते हुए मौके से भाग गये। एसएसआई द्वितीय अरविंद चैधरी ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *