Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अवैध हथियारों के दो सौदागर गिरफ्त में, दो तमंचे और पचास कारतूस बरामद

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। मुखबिर की सूचना पर गत सायं पुलिस ने क्षेत्र में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले दो लोगों को तमंचे व कारतूस समेत गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। जानकारी के अनुसार एसआई गंगाराम गोला साथी पुलिसकर्मियों कां. दीपक जोशी, मोहित वर्मा व गणेश पांडेे के साथ गश्त पर थे। मुखबिर से जानकारी मिलने पर पुलिस टीम गांधीपार्क पहुंची जहां दो युवक संदिग्ध रूप से घूमते दिखायी दियेे। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को द बोच लिया। पूछताछ करने पर युवकों ने अपना नाम पता सुभाष कालोनी निवासी दीपक सक्सेना पुत्र राजेंद्र व रम्पुरा निवासी राहुल कोली पुत्र मुन्नालाल बताया। तलाशी लेने पर पुलिस ने दोनेां के पास से 315 बोर का एक -एक तमंचा व 25-25 कारतूस बरामद किये। कड़ी पूछताछ के दौरान दीपक व राहुल ने पुलिस को बताया कि वह पिछले काफी समय से क्षेत्र में अवैध हथियारों की आपूर्ति करते रहे हैं। पुलिस ने हथियार कब्जे में लेकर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *