Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

व्यापार मण्डल ने किया छापेमारी का विरोध

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। आज प्रातः देहरादून से आयी विजिलेंस टीम के अधिकारियों ने भारी पुलिस सुरक्षा के बीच नगर के मुख्य बाजारों में व्यापक औचक निरीक्षण अभियान चलाया। इसकी जानकारी मिलने पर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा व महामंत्री हरीश अरोरा की अगुवाई में तमाम पदाधिकारी व व्यापारी गुड़मंडी आ पहुंचे जहां उन्होंने विजिलेंस टीम के अधिकारियों से कहा कि वह विभागीय निरीक्षण का विरोध नहीं करते हैं लेकिन जिस प्रकार से भारी संख्या में पुलिस बल के साथ निरीक्षण किया जा रहा है उससे नगर में दहशत फैल रही है। उन्होंने कहा कि विजिलेंस अधिकारियों को व्यापार मंडल को इसकी सूचना देकर व्यापारियों का सहयोग लेना चाहिए था लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। उन्होंने कहा कि एक ओर जहां शहर की मुख्य बाजारों में कई तारें जर्जर हालत में हैं इस ओर विभागीय अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे। बजाय व्यवस्थाओं में सुधार करने के विभागीय अधिकारी व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं जिसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इधर देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल के किसी भी पदाधिकारी द्वारा विरोध न किये जाने से नगर में कई चर्चाएं जोरों पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *