Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बाइक व स्कूटी में भिड़ंत, तीन लोग घायल

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। आज प्रातः दिनेशपुर मार्ग पर बाइक व स्कूटी के बीच हुई आमने सामने की भिड़ंत में 3 लोग घायल हो गये जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जानकारी मिलनेपर पुलिस कर्मी जिला चिकित्सालय पहुंचे और घायलों से घटना की जानकारी ली। जानकारी के अनुसार चक्कीमोड़ गूलरभोज निवासी सुनील कुमार कांडपाल पुत्र बंशीधर अपने साथी प्रकाश चंद पांडे पुत्र मोहन चंद पांडे के साथ बाइक पर सवार होकर हल्द्वानी से घर वापस लौट रहे थे। मार्ग में दिनेशपुर रोड पर विपरीत दिशा से तेज गति से आती स्कूटी संख्या यूए-06एच/6517 पर सवार नशे में गाड़ी चला रहे युवक ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे सुनील व प्रकाश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये जबकि स्कूटी सवार युवक को भी चोटें आयीं। जानकारी मिलने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया। स्कूटी सवार युवक के नशे में होने के कारण  अपना नाम पता नहीं बता पा रहा था। जिला चिकित्सालय में सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *