February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हल्द्वानी (उद संवाददाता)। रामपुर रोड पर आज तड़के एक अज्ञात वाहन ने चाय वाले को कुचल डाला। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया। हादसे के जानकारी बहुत देर बाद लोगों को मिली। तब तक चायवाला दम तोड़ चुका था। बाद में हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। हादसा बिहारी पेट्रोल पम्प के सामने का है। यहां एक खोखे मेें देवलचैड़ बंदोबस्ती के रहने वाले कुन्दन सिंह दरम्वाल चाय की दुकान चलाते थे। बताया जा रहा है कि हर दिन वह करीब 5 बजे अपनी दुकान खोलते थे। आज सुबह भी वह 5 बजे दुकान पर पहुंचे। इस बीच रुद्रपुर से तेज रफ्तार में आये वाहन ने उन्हें रौंद डाला। बताया जा रहा है कि वह सामने पेट्रोल पम्प पर पानी लेने गये थे। वाहन की रफ्तार इतनी तेज थी की उन्हेें सड़क के बाहर ही कुचल गया। सामने लगे डिवाइडर तक टेडा हो गया। वहां पहुंचे पेट्रोल पम्प कर्मचारियों की मानें तो वाहन की रफ्तार इतनी थी कि उन्होंने केवल धूल ही धूल देखी। बाद में पता चला कि वाहन चायवाले को रौंदकर चला गया। इसके बाद परिजनों को सूचित किया गया लेकिन तब तक कुन्दन दरम्वाल दम तोड़ चुके थे। वह चाय बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। रामपुर रोड पर हुए सडक हादसे की खबर टीपीनगर चैकी के इंचार्ज से लेकर सिपाही तक को नहीं थी। हादसे के बारे में पूछने पर वह सिर्फ पता करते है कहते रहे जबकि हादसा सुबह 5 बजे का है। वही हादसे की जानकारी के लिए कोतवाल और एसपी सीटी तक को फोन किया गया लेकिन सुबह 11 बजने के बावजूद दोनों अधिकारियों का फोन तक नहीं उठा। हादसे के चंद कदम दूरी पर महेन्द्रा शोरूम और नैनीताल मोर्ट्स है। यहां लगे सीसीटीवी से अज्ञात वाहन तक पहुंचा जा सकता था। कुन्दन सिंह के 5 बच्चे है। दो लड़कियों की शादी हो चुकी है। दो लड़कियों और एक लड़के की शादी होनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *