February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

धारदार हथियार से हमला कर युवक को किया घायल

नानकमत्ता(उद संवाददाता)। गांव के ही आधा दर्जन युवकों ने दुकान में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर युवक को गम्भीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित ने थाना परिसर में पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ प्रार्थना पत्र सौंप कर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के ग्राम कच्ची खमरिया निवासी बलवंत सिंह पुत्र मान सिंह की गांव में ही आटा चक्की की दुकान संचालित करता है। गत सायं वह अपनी आटा चक्की की दुकान पर बैठा था तभी करीब आधा दर्जन लोग वहां आ धमके और गाली गलौच शुरू कर दी। जब इसका विरोध किया तो उन्होंने धारदार हथियारों से उस पर हमला कर दिया। बलवंत सिंह के सिर पर चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख पुकार सुनते ही गांव के लोग एकत्रित हो गए। भीड़ को देख हमलावर फरार हो गए। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ प्रार्थना पत्र सौंप कर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि बलवंत सिंह पूर्व प्रधान पति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *