Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

गुरूद्वारा प्रबंध कमेटी के सदस्य हरचंद सिंह का निधन

नानकमत्ता(उद संवाददाता)। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य ग्राम गुलडिया जिला पीलीभीत थाना न्यूरिया निवासी हरचंद सिंह भुल्लर का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। सूचना मिलते ही गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी में शोक की लहर व्याप्त हो गयी। जानकारी के अनुसार गत दिवस हरचंद विवाह समारोह में सितारगंज गए थे जहां अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। जिस पर परिजन उन्हें चिकित्सालय ले गये। जहाँ चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्व. हरचंद का अन्तिम संस्कार किया गया। उनके निधन पर  धार्मिक डेरा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सेवा सिंह, उप प्रधान जसविंदर सिंह गिल, प्रबंधक रंजीत सिंह, धन्ना सिंह, हरपाल सिंह, त्रिलोक सिंह,  जोगिंदर सिंह, निशान सिंह, जसवंत सिंह, सुखवंत सिंह भुल्लर, बलदेव सिंह चीमा, रंजीत सिंह राणा, उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष तरनजीत सिंह रानू ने शोक व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *