Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पुलिस को ‘साइबर स्मार्ट’ बनना होगाःराज्यपाल

देहरादून(उद संवाददाता)। राज्य स्थापना दिवस शनिवार को प्रदेश भर में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने पुलिस लाइन में आयोजित रैतिक परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। राज्यपाल ने विशिष्ट सेवाओं के लिए ‘राष्ट्रपति पुलिस पदक’ प्राप्त 2 पुलिस अधिकारियों और ‘पुलिस पदक’ प्राप्त 3 अधिकारियों को अलंकृत भी किया। इनमें संजीव कुमार कौशिक पुलिस उपाधीक्षक, हरेन्द्र पाल सिंह अपर पुलिस अधीक्षक(से.नि) को राष्ट्रपति पुलिस पदक और हरीश चन्द्र भट्टð पुलिस उपाधीक्षक(से.नि), पूरण सिंह भण्डारी निरीक्षक(से.नि) एवं राम प्रसाद प्लाटून कमाण्डर(से.नि) को पुलिस पदक से अंलकृत किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने उपस्थित जन समूह को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने राज्य आन्दोलनकारियों को भी नमन किया। राज्यपाल ने अनुशासित और भव्य पुलिस परेड के लिए पुलिस परिवार को बधाई दी। अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि राज्य पुलिस के सभी अधिकारी और जवान दिन-रात कानून व्यवस्था बनाये रखने और जनता की सुरक्षा हेतु तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को नशे से बचाने के लिए समग्र प्रयास होने चाहिये। इसमें पुलिस के साथ-साथ अन्य विभागों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। नशे के विरूद्ध जन जागरूकता अभियान चलाना आवश्यक है। अवैध नशे के व्यापारियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जानी चाहिये। उत्तराखण्ड पुलिस को साईबर अपराधों के प्रति भी सजग रहने की जरूरत है। डिजिटल भारत और ऑन लाइन वित्तीय लेन-देन में लोगों का विश्वास बढ़ाने के लिए उन्हें साइबर अपराधों से बचाने की जरूरत है। इसके लिए पुलिस को ‘साइबर स्मार्ट’ बनना होगा। राज्यपाल ने कहा कि पुलिस का कार्य बेहद चुनौतीपूर्ण होता है। जनता के मन में भी पुलिस के प्रति सदैव सम्मान एवं सहयोग की भावना रहनी चाहिए। पुलिस को भी राज्य की जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप उनसे अच्छा एवं मित्रवत व्यवहार करना चाहिये। पुलिस थानों का माहौल ऐसा हो कि आमजन को वहाँ जाने में कोई परेशानी न हो। पुलिस को चैबीसों घण्टे सर्दी, गर्मी और बरसात में डड्ढूटी करनी पड़ती है। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी पुलिस कर्मियों और उनके परिवारजनों के प्रति भी बढ़ जाती है। राज्यपाल ने डी.जी.पी उत्तराखण्ड से अनुरोध किया कि वे विभागीय स्तर पर पुलिस कर्मी और उनके परिजनों के कल्याण हेतु आवश्यक सभी स्थितियों की नियमित समीक्षा एवं आवश्यक कार्यवाही करें। प्रदेश सरकार ने प्रत्येक थाने में एक महिला उप निरीक्षक तथा 4 महिला कांस्टेबलों की तैनाती की है। जिससे महिलाओं के विरूद्ध अपराधों में कमी आये। पुलिस लाइन में पुलिस रैतिक परेड को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उत्तराखण्ड को निरन्तर प्रगति के पथ पर अग्रसारित करने तथा पारदर्शिता के साथ कार्य करने का संकल्प दोहराया है। उन्होंने शहीद सैनिकों एवं सभी आन्दोलनकारियों को नमन करते हुए उनकी अपेक्षाओं एवं आकाक्षाओं के अनुरूप राज्य के सर्वांगीण विकास का संकल्प लेने का भी आ“वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के समग्र विकास के लिये प्रभावी प्रयास किये जा रहे हैं। इस वर्ष राज्य स्थापना दिवस पर सैनिक सम्मेलन, महिला सम्मेलन युवा सम्मेलन के साथ रैबार कार्यक्रम व फिल्म कान्कलेव का आयोजन जैसे कल्याणकारी कदम उठाये गये हैं। महिलाओं, युवाओं व सैनिकों का राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान हैं, इनके सुझावों को भी राज्य हित से जोड़ा जायेगा। उत्तराखण्ड की आर्थिकी में पर्यटन महत्वपूर्ण कारण है। इसके लिये पर्यटन स्थलों क ेविकास के साथ ही राज्य में अधिक से अधिक फिल्मों का फिल्मांकन हो इसके लिए भी प्रयास आरम्भ किये गये हैं, इसके सकारात्मक परिणाम भी दिखाई देने लगे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून लघु भारत का स्वरूप ले चुका है इसी के दृष्टिगत राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर भारत भारती सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। डी.जी.पी श्री ए.के.रतूड़ी ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस ने राष्ट्रीय अपराध ब्यूरो की रिपोर्ट में संज्ञेय अपराध कम होने के मामले में चैथा स्थान और सम्पत्ति बरामदगी के मामले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उत्तराखण्ड पुलिस पत्रिका का विमोचन भी किया। रैतिक परेड की प्रथम कमाण्डर, एस.डी.आर.एफ की सेना नायक सुश्री तृप्ति भट्टð, उप सेना नायक आई.आर.बी द्वितीय श्री स्वपन किशोर सिंह तथा परेड एडजुटेण्ट पुलिस उपाधीक्षक श्री विवेक कुमार थे। रैतिक परेड के उपरांत उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा डॉग शो, एण्टीटेररिस्ट स्क्वाड डेमो, एस.डी.आर.एफ.डेमो, मोटर साइकिलिंग और घुड़सवारी के हैरतअंगेज प्रदर्शन दिखाकर सभी का मन मोह लिया गया। कार्यक्रम में भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, सांसद श्रीमती माला राज्यलक्ष्मी शाह, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायकगण खजान दास, विनोद चमोली, मुन्ना सिंह चैहान, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ अधिकारी एवं अतिथिगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *