Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ट्रांजिट कैंप मार्ग में व्यापारियों ने बंद रखी दुकानें

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। ट्रांजिट कैंप मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण हटाये जाने के खिलाफ तमाम दुकानदारों ने आज अपने कारोबार भी बंद रखे। उनका कहना था कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर उनका उत्पीड़न किया जा शरहा है जबकि वह पिछले कई दशकों से शासन द्वारा उपलब्ध करायी गयी भूमि पर ही निवास कर कारोबार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा दुकानदारों को उजाड़े जाने का कड़ा विरोध किया जायेगा और इसके खिलाफ समस्त ट्रांजिटकैंपवासी एकजुट होकर संघर्ष करेंगे। उनका कहना था कि मार्ग का चैड़ीकरण होना चाहिए लेकिन इसमें किसी भी तरह का पक्षपात न हो। मार्ग के बीच से दोनों ओर समान दूरी ली जाये अन्यथा निगम की कार्रवाई का विरोध किया जायेगा। वहीं आज ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में भारी संख्या में लोगों ने दुकानें बंद कराने के लिए भी जुलूस निकाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *