Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

साइबर सेल ने 2.19 लाख रूपए पीड़ितों को लौटाए

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। माह अक्टूबर में साइबर सेल टीम द्वारा अलग अलग शिकायती पत्रों पर कार्रवाई करते हुए 21984 रूपए पीड़ितों के खाते में वापस कराये। साइबर सेल प्रभारी हिमांशु पन्त व कां. चंदन बिष्ट ने बताया कि बगवाड़ा निवासी दलीप ने ओएलएक्स साइट पर फर्नीचर विक्रय हेतु डाला था। उनके साथ धोखाधड़ी कर रूपए हड़प लिये गये। कार्रवाई केपश्चात दलीप के खाते में 28हजार रूपए वापस कराये गये। वहीं चुकटी देवरिया किच्छा निवासी संतोष शर्मा को अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर उससे धोखाधड़ी की। टीम ने पेटीएम गेटवे से सम्पर्क कर संतोष से ठगी गयी 24640 रूपए की धनराशि उनके खाते में वापस करायी। इसके अतिरिक्त हर्ष सिंह की 39990 रूपए,अमरपाल की 34220 रूपए,भूपेंद्र सिंह वल्दिया की 30004 रूपए, सुभाष राजपूत की 20 हजार रूपए, महेश अग्रवाल की 8हजार रूपए, सोनू की 30हजार रूपए व जॉन एल एलेक्स की 5हजार की धनराशि खातों में वापस करायी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *