February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, चाकू से किये कई वार

रुड़की। रुड़की के बुग्गावाला क्षेत्र में देर रात पति ने पत्नी को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। घटना का पता ग्रामीणों को सुबह चला, जिसके पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। हत्या की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। बाद में आरोपी पति को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गोमतीपुरा निवासी अमित कुमार का शक था कि उसकी पत्नी के किसी से अवैध संबन्ध हैं। इसके चलते उसने अपनी पत्नी 28 साल की सुशीला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *