February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

लम्बी कूद में मिथुन व ज्योति रहे अव्वल

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। शिक्षा विभाग द्वारा शस्पोर्टस स्टैडियम में आयोजित ब्लाक स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के दूसरे दिन आज विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने दमखम लगाया। प्रातः अण्डर 19 बालक सीनियर वर्ग की लम्बी कूद आयोजित हुई जिसमें मिथुन प्रथम व विशाल द्वितीय रहे जबकि बालिका वर्ग में ज्योति पाठक प्रथम व तनुजा दूसरे स्थान पर रही। अण्डर 17 बालक जूनियर वर्ग में अंजुल प्रथम व भूपेंद्र द्वितीय जबकि बालिका वर्ग में अर्चना रावत प्रथम व कोमल दूसरे स्थान पर रही। समाचार लिखे जाने तक प्रतियोगिता जारी थी। कल गुरूनानक बालिका इंटर कालेज में सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। इस मौके पर कमल सक्सेना, गुरूनानक बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्या रानी चड्ढा, लक्ष्मण सिंह टाकुली,अन्नू चैधरी, प्रेमा बोरा, दलसिगार सिंह, सुमन गौतम, कैलाश कुमार, राकेश, अशोक चैहान, दिनेश सिंह व अंजलि गुप्ता आदि समेत कई लोगमौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *