February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

गौमांस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

किच्छ(उद संवाददाता)।  गौवंश संरक्षण स्क्वायड टीम ने एक घर मेें छापा मारकर भारी मात्रा में गौमांस बरामद किया। पुलिस ने दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया जबकि दो आरोपी वहां से फरार हो गये। पुलिस टीम ने वहां से कई धारदार हथियार भी बरामद कर लिये। गौवंश संरक्षण स्क्वाड टीम ने इंदिरानगर सिरौली में अख्तर कुरेेशी के घर पर छापा मारा तो वहां चार व्यक्ति गाय को काट रहे थे। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि दो छत से भागने में कामयाब रहे। टीम ने वहां से 100किलो गौमांस, गाय की खाल, चार पैर, चापड़, कुल्हाड़ी, सूजा व अन्य सामान बरामद किया। पुलिस टीम ने इंदिरानगर वार्ड 20 निवासी रईश पुत्र हबीब और अजमत पुत्र गुच्छन को गिरफ्तार कर लिया जबकि मो.अरशद पुत्र मो. उमर और  मा. अख्तर कुरैशी पुत्र मो. उमर  फरार हो गये। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलााफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस टीम में एसआई विनोद यादव,का.जीवन जोशी, जगपाल सिंह, रवींद्र बिष्ट, स्वरूप सिंह,गणेश सत्याल, शेखर मलहोत्रा, रविन्द्र कुमार, दिनेश राणा शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *