February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर के युवक की दिल्ली में संदिग्ध मौत

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। ट्रांजिट कैंप रूद्रपुर निवासी युवक की दिल्ली में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। युवक का शव यहां पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार काशीपुर मार्ग स्थित ग्राम भगवानपुर निवासी स्व. हरीनारायण यादव का इकलौता पुत्र 28वर्षीय पवन पिछले काफी समय से आई ब्लाक ट्रांजिट कैंप निवासी अपने मामा विद्यांचल के साथ रहता था और पिछले करीब दो वर्ष से दिल्ली में स्थित एक कम्पनी में सेल्स मैन पद पर काम कर रहा था। परिजनों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से पवन का स्वास्थ्य खराब था। चिकित्सकों द्वारा उसकी प्लेटलेट्स कम होना बताया गया साथ ही पवन को शुगर रोग भी था। विगत दिवस पवन ने दम तोड़ दिया। परिजनों का कहना है कि  संभवतः बुखार के कारण प्लेटलेट्स कम हो जाने से पवन की मौत हुई है। पवन की तीन विवाहित बहनें हैं। पवन का आज गमगीन माहौल में अन्तिम संस्कार किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *