February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

शिक्षकों की कमी को लेकर छात्र अनशन पर

सितारगंज (उद संवाददाता) महाविद्यालय में शिक्षकों की कमी पूरी करने की मांग को लेकर छात्र अनशन पर बैठ गए। मंगलवार को महाविद्यालय सिसौना के छात्र महाविद्यालय में शिक्षकों की कमी होने पर भड़क गए। इस दौरान सभा में बोलते हुए वक्ताओं ने कहा कि बहुत समय से वह लोग शिक्षकों की कमी को पूरा करने की मांग कॉलेज प्रशासन से करते आए हैं। लेकिन आज दिन तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया है। शिक्षकों की कमी होने के कारण छात्र छात्राओं को अध्ययन करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कुमाऊं विश्वविद्यालय को भी अपनी मांगों से अवगत करा दिया है। लेकिन उसके बावजूद भी शिक्षकों की कमी पूरी नहीं की जा रही है। इस मौके पर अनशन पर बैठने वालों में छात्र नेता परवेज पटौदी, देवेश कुमार, विशाल श्रीवास्तव, अरमान, विक्की, राजा शुभम, रोहित, गणेश, आलिया, पूजा आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *