February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पूर्व पालिकाध्यक्ष का भतीजा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

काशीपुर(उद संवाददाता)। नमाज के लिए सुबह घर से निकला पूर्व पालिका अध्यक्ष शमसुद्दीन का भतीजा बेहद संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक मोहल्ला थाना साबिक मंसूरी मार्केट के समीप निवासी जैनुल आबेदीन का 16 वर्षीय पुत्र निजामुद्दीन स्थानीय छावनी चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल में दसवीं का छात्र है। बताया गया कि सुबह 6ः00 बजे वह फजर की नमाज पढ़ने के लिए घर से निकला लेकिन वापस घर नहीं लौटा। पुलिस को मामले की जानकारी मिलने पर जब उसने सर्विलांस के सहारे गायब छात्र का पता लगाना शुरू किया तो उसकी लोकेशन पहले मुरादाबाद और बाद में दिल्ली पता चली। लापता छात्र पूर्व पालिकाध्यक्ष शमशुद्दीन का भतीजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *