February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हजारों की नकदी समेत सात जुआरी गिरफ्तार

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। गत सायं ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने गश्त के दौरान जुआ खेल रहे सात जुआरियों को हजारों की नकदी व ताश पत्तों के साथ गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार एसआई जितेंद्र सिंह साथी पुलिसकर्मियों कां. कल्याण सिंह, इमरान अंसारी, रघुनाथ, दीवान गिरी व राजेंद्र कन्याल के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान अटरिया मार्ग पर कैंटर की आड़ में कुछ लोग जुआ ख् ोलते दिखायी दिये। पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर मौके से सात जुआरियों को दबोच लिया। पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम पता मोहल्ला कच्चा खेड़ा निवासी यूसुफ अली पुत्र अशरफ, चामुण्डा के समीप निवासी संजीव कुमार पुत्र मेवाराम, बी ब्लाक ट्रांजिट कैंप निवासी रामप्रताप पुत्र कन्हैयालाल, ग्राम नसीरपुर थाना आलापुर अम्बेडकरनगर उत्तर प्रदेश निवासी अतुल यादव पुत्र संजीत, ग्राम अमरसर थाना जहानाबाद पीलीभीत निवासी सोमपाल पुत्र राम पाल, राजा कालोनी निवासी विश्वजीत सेन पुत्र रंजीत व मोहल्ला दूधियानगर निवासी संजय गुप्ता पुत्र जगदीश बताया। पुलिस नेमौके से 28500 नकद व ताश पत्ते बरामद किये।पुलिस ने पकड़े गये जुआरियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *