Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ममता के निर्विरोध ब्लाक प्रमुख बनने पर भाजपाईयों में जश्न

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। ब्लाक प्रमुख पद पर रीता सिंह का नामांकन पत्र रद्द होते ही भाजपा नेता विपिन जल्होत्रा की धर्मपत्नी ममता रानी ब्लाक प्रमुख पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित की गयीं। उनके ब्लाक प्रमुख बनते ही भाजपाईयों में हर्ष की लहर दौड़ गयी। शिमला पिस्तौर में भाजपाईयों ने ढोल नगाड़ों और फूल मालाओं से उनका स्वागत किया और जोरदार आतिशबाजी की। उन्होंने कहा कि ममता के ब्लाक प्रमुख बनने पर ब्लाक का चहुमुखी विकास किया जायेगा। भाजपा नेता विपिन जल्होत्रा ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि जनता ने उन्हें जो सहयोग और समर्थन दिया है वह विकास कार्यों से उसका ऋण चुकता करेंगे। इस दौरान विधायक राजेश शुक्ला, मेयर रामपाल सिंह, भारत भूषण चुघ, वेद ठुकराल, अमित अरोरा, गुंजन जल्होत्रा, मनीष बत्रा, हरीश डाबर, सुरेश खुराना, मोहित कक्कड़,दीपक जल्होत्रा, संजय छाबड़ा, सूरज छाबड़ा, सुनील चुघ,दिनेश कुमार ,गुलशन सिंधी, सागर तनेजा, आरिफ मलिक, अशोक परूथी, सुरेंद्र सिंह, रोहित कालड़ा, मनोज यादव आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *