Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

घर के ताले तोड़ हजारों की नकदी व सामान उड़ाया

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। अज्ञात चोरों ने एक घर के ताले तोड़कर हजारों की नकदी व सामान उड़ा लिया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गयी है। पुलिस सीसी टीवी फुटेज के जरिये मामले को खंगाल रही है। जानकारी के अनुसार वार्ड 19 खेड़ा निवासी मुन्नी पत्नी स्व. चन्द्रपाल घर में अकेली रहती है। उसकी चार बेटियों की शादी हो चुकी हैै। स्वास्थ्य खराब होने ेके चलते वह गत दिवस अपने किसी रिश्तेदार के घर चली गयी थी। जब वापस आयी तो देखा कि घर के ताले टूटे थे। जब कमरे में पहुंची तो देखा कि बक्से के भी ताले टूटे थे जिसमें रखी 40हजार की नकदी, दो जोड़ी सोने के झुमके व एक अंगूठी और 11 चांदी के सिक्के गायब थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *