Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

किच्छा(उद संवाददाता)।देवभूमि उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी संघ कर्मचारियो द्वारा प्रदेश स्तरीय आंदोलन करते हुए ठेका प्रथा समाप्त किये जाने की मांग की। इस दौरान शाखा अध्यक्ष अशोक चैधरी ने बताया कि नगर पालिकाओं मे ठेका प्रथा लागू होने से कर्मचारियो को खासी समस्याओं का समाना करना पड़ रहा है जिससे चलते प्रदेश में देवभूमि उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले तीन दिवसीय आन्दोलन का आव्हान किया गया। उन्होंने कहा कि पालिकाओं से ठेका प्रथा को शीघ्र समाप्त नहीं किया गया तो कर्मचारी उग्र आन्दोलन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर प्रदेश कोषाध्यक्ष कल्लू चरन, साउल दास, श्याम बाबू, राजू, राकेश, नितिन चरन, दीपक दास, राहुल कुमार, नीमा देवी, कैलाश बाल्मीकि, नरेश, अरुण, रोहित, सतीश, श्रीपाल, रमेश, विक्की आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *