Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

धान खरीद नियमानुसार नहीं होने पर मंडी सचिव का घेराव

किच्छा(उद संवाददाता)। अिखल भारतीय किसान महासभा पदाधिकारियों ने नवीन गल्ला मंडी में नियमावली के तहत धान खरीद न होने पर मंडी सचिव विनोद कुमार लोहमी का कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता संजीव सिंह के नेतृत्व में घेराव कर गुस्से का इजहार किया। इस दौरान किसानों का कहना था कि मंडी में पहुंचने वाले किसानों की धान क्रय नियमानुसार नहीं किया जा रहा है। किसानों से अतिरिक्त कटौती सहित अनेक समस्याओं का किसानों को सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान किसानों व सचिव के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। किसानों ने धान खरीद की व्यवस्थायें दुरूस्त करने और नियमानुसार खरीद करने की मांग की। घेराव करने वालों में संतोख सिंह, जगदेव सिंह, दिलबाग सिंह, संजीव कुमार सिंह, प्यारा सिंह, गुरमुख सिंह, उदय सिंह, शरण संधू, नवीन सिंह, ब्रह्मानंद पुरोहित, हनुमान पुरोहित, अंबा प्रसाद गंगवार, कमलेश दुबे आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *