Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। नशे की जकड़ में आये व्यक्ति की जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान गतरात्रि मौत हो गयी। जानकारी मिलने पर प्रातः पुलिस ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पायी है। पुलिस ने शव को शवगृह भेजकर शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिये हैं। जानकारी के अनुसार गत 8अक्टूबर को जिला चिकित्सालय में अज्ञात व्यक्ति बीमारी की हालत में उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया था। बताया जाता है कि व्यक्ति द्वारा अधिक नशा किये जाने के कारण उसकी किडनी खराब हो चुकी थी साथ ही शरीर भी काफी कमजोर था। चिकित्सकों द्वारा उसे सुशीला तिवारी रेफर किये जाने की सलाह दी गयी लेकिन कोई भी परिजन न होने के कारण अज्ञात व्यक्ति का जिला चिकित्सालय में ही उपचार जारी रहा। गतरात्रि व्यक्ति ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। प्रातः मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और चिकित्सकों से आवश्यक जानकारी ली। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिये ेहैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *