Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

चिकित्सकों की बुद्धि-शुद्धि के लिये यज्ञ

हल्द्वानी। स्टूडेंट गार्जियन टीचर वेलफेयर सोसायटी द्वारा आज बुद्ध पार्क तिकोनिया में निजी चिकित्सालयों, पैथोलाजी लैब, डाइग्नोस्टिक सेंटरों के संचालकों की मनमर्जी व लूट खसोट के खिलाफ बुद्धि-शुद्धि यज्ञ का आयोजन किया। संस्था पदाधिकारियों ने कहा कि यज्ञ के माध्यम से राज्य सरकार का ध्यान आकर्षित कर लूटखसोट व मनमानी बंद करने की मांग की है। सोसायटी ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर निजी चिकित्सालय व पैथालाजी लैबों द्वारा की जा रही मनमानी को रोकने की मांग की है। निजी चिकित्सालयों द्वारा मरीजों से एडमिशन चार्ज, फाइल चार्ज, नर्सिग चार्ज, कंसूलेंट विजिट चार्ज, इमरजेंसी चार्ज, डाइट चार्ज आदि पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई। इस अवसर पर तनय पांडे, महेंद्र सिंह, सुरेंद्र, मुन्ना, संजय पांडे, हरीश आर्या आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *