Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कांग्रेसियों ने किया एसडीएम कोर्ट में प्रदर्शन

हल्द्वानी(उद संवाददाता)। डेंगू को महामारी घोषित करने डेंगू पीड़ितों का मुफ्त इलाज करने व डेेंगू से मृतकों के परिजनों मुआवजा दिलाने व डेंगू पीड़ितों का सही आंकड़े के खुलासे की मांग को लेकर काग्रेस कार्यकर्ताओं ने काग्रेस जिला महामन्त्री हेमन्त साहू के नेतृव में एसडीएम कोर्ट में जोरदार प्रदर्शन के साथ सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज कर आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की । श्री साहू ने कहा कि डेंगू लापरवाह सरकार व अफसरों की वजह दो महीने  बाद भी नियंत्रित नही हुआ। प्राइवेट लैबो द्वारा कोई आंकड़ा नही दिया जा रहा लगातार लूट खसोट मचाई जा रही हैं। सरकार तत्काल आकड़े छुपने वालो पर कठोर कार्यवाही करने डेंगू को महामारी घोषित करें व डेंगू पीड़ितों का सभी अस्पतालों में मुफ्त इलाज के निर्देश देने के साथ डेंगू के मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा दें। पार्षद नीमा भट्टð व सामाजिक कार्यकर्ता ”देश कुमार ने कहा कि हल्द्वानी को क्लीन ग्रीन सिटी के बजाय डेंगू के नाम सिटी के नाम से जाना जाने लगा है। प्रदर्शन में हिमान्शु जोशी, मो. अनीस, दीपा खत्री, हिमांशु गाँधी, जमील कुरैशी,  दिव्यांशु वर्मा, विकास तिवाड़ी, चम्पा सक्सेना, विशाल भारती, अनिल कुमार, सुधांशु जोशी आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *