Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रुद्रपुर(उद संवाददाता)। कोतवाली क्षेत्र में युवक पर जानलेवा हमले के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार न करने से आक्रोशित परिजनों ने क्षेत्रवासियों के साथ एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया।आज प्रातः लालपुर क्षेत्र के दर्जनों लोग एसएसपी कार्यालय पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि विगत 13 सितंबर को अंकुश गुंबर के ऊपर गांधी कॉलोनी में कुछ युवकों द्वारा हमला कर जान से मारने की कोशिश की थी।बताया कि चार नामजद समेत कुल 6 लोगों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया लेकिन अभी तक किसी भी हमलावर की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है जिससे परिजन खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि अंकुश के हमलावरों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाये।इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता कमलेंद्र सेमवाल,भारत भूषण चुघ,मोहन सिंह,प्रेम गुंबर,ओम प्रकाश,सनी गुंबर,अमित बत्रा,अशोक चुघ,नरेंद्र सिंह सलूजा,लक्खा चुघ,अजय वाधवा,मनोज कुमार,सतीश गुंबर,प्रवीण नारंग,सुरजीत बत्रा,त्रिलोक नारंग समेत अनेक क्षेत्रवासी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *