Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सड़क हादसे में सेना के हवलदार भूपेन्द्र शहीद

काशीपुर(उद संवाददाता)। 12 गढ़वाल राइफल यूनिट के हवलदार भूपेंद्र सिंह गत दिवस टाटा कैंटर की चपेट में आकर शहीद हो गए। उनकी पार्थिव देह को आज सुबह काशीपुर लाया गया। शमशान घाट पर सैन्य सम्मान के साथ उनके शव की अंत्येष्टि कर दी गई। शहीद हवलदार काशीपुर के शांतिनगर नगर कॉलोनी में रहते थे। वह मूलतः जनपद पौड़ी तहसील धुमाकोट के ग्राम तोली टांडा के निवासी थे। परिवार में पत्नी सुषमा के अलावा दो पुत्र शौर्य, शान्तनु और एक पुत्री सानिया हैं। शहीद हवलदार भूपेंद्र के भतीजे दिलवर सिंह ने उनके पार्थिव शरीर मुखाग्नि दी आरटी एसपी पॉप हेमपुर के हेमपुर की सैन्य टुकड़ी ने शहीद को सशस्त्र सलामी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *