Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

स्मैक और चरस की तस्करी में दो महिलाएं गिरफ्तार

नानकमत्ता। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने दो महिलाओं को  गिरफ्तार कर उनके कब्जे से स्मैक व चरस बरामद की। पुलिस ने एनडीपीएस ऐक्ट मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय में पेश किया जहाँ उन्हें जेल भेज दिया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस की टीम ने ग्राम बेलखेड़ा मे नशे के खिलाफ सघन अभियान चलाया। जहां पुलिस को दो महिलाएं आती दिखाई दी। महिलाओं ने पुलिस की टीम को देख भागने का प्रयास किया। पुलिस ने रनसाली जाने वाले मार्ग पर दोनों महिला को घेराबंदी कर धर दबोचा और पूछताछ के दौरान ग्राम बेलखेड़ा निवासी रविता राणा पत्नी कुलवंत सिंह के कब्जे से 4.58 ग्राम स्मैक और मनजीत कौर उर्फ पिंकी पत्नी बलविंदर सिंह के कब्जे से 28.48 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने दोनों आरोपी महिलाओं के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय में पेश किया। जहां उन्हें जेल भेज दिया, थानाध्यक्ष कमलेश भट्टð ने बताया है कि मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले आरोपियों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान एस आई ललित चैधरी, कांस्टेबल कमला दुग्ताल, गीता आर्या, वीरेंद्र बोरा, मनोज बोरा आदि पुलिसकर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *