Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

घर में घुसकर दम्पत्ति से की मारपीट

काशीपुर(उद संवाददाता)। मामूली बात पर दबंगों ने घर में घुसकर दंपति समेत तीन लोगों को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना कोतवाली पुलिस के संज्ञान में आने पर पुलिस ने घायलों में से दो का राजकीय चिकित्सालय में मेडिकल परीक्षण कराया है। पुलिस को तहरीर देकर मोहल्ला तुफैल का बाग कटोरा ताल निवासी महक 32 वर्ष पत्नी माजिद हुसैन ने बताया कि आज जब वह परिवार के साथ घर में मौजूद थी इसी दौरान चाकू लाठी-डंडों से लैस मोहल्ले के पांच युवक अचानक उसके घर आ धमके। महिला का आरोप है कि दबंगों ने घर में घुसते ही गाली गलौज के साथ मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला पर चाकू से कातिलाना हमला करते हुए उसके कपड़े फाड़े तथा जाते-जाते जान से मारने की धमकी दे डाली। तहरीर के आधार पर पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद जांच शुरू किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *