Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश नाकाम

नई दिल्ली (उद ब्यूरो)। सीमा सुरक्षा बल ने जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। फायरिंग के बाद आतंकी पाक अधिकृत कश्मीर की ओर भाग निकले। दरअसल, एलओसी के नौगांव सेक्टर इलाके में शनिवार रात करीब 11-30 बजे 4 से 5 आतंकवादियों ने भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश की थी। सूचना मिलने पर जब सुरक्षाबल मौके पर पहुंचे तो घुसपैठियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में खुद को घिरता देख सभी आतंकी पीओके की ओर वापस भाग गए। इस घटना के बाद से बीएसएफ ने इलाके में कड़ी चैकसी रखना शुरू कर दी है और सर्चिंग अभियान तेज कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *