Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मेडिकल स्टोर से ली गई दवा खाकर किशोर की मौत

रूद्रपुर,(उद ब्यूरो)। गत सायं ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्रांतर्गत श्मशान घाट रोड निवासी किशोर की बीमारी के चलते मोहल्ले में ही स्थित मेडिकल स्टोर से ली दवा खाने के पश्चात हालत बिगड़ गयी और कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। बिना पुलिस को सूचित किये परिजन पुत्र का शव लेकर उत्तर प्रदेश अपने मूल निवास ले गये जहां उसका अन्तिम संस्कार किया। जानकारी के अनुसार श्मशान घाट रोड निवासी 14वर्षीय किशोर की पिछले कुछ दिनों से तबीयत खराब थी। बताया जाता है कि मोहल्ले में ही स्थित एक मेडिकल स्टोर से किशोर के लिए दवा खरीदी गयी। जबकिशोर ने गत दोपहर दवा खाई तो उसकी हालत तेजी से बिगड़ गयी। जिससे परिजनों में हड़कम्प मच गया। उन्होंने मेडिकल स्टोर स्वामी को जब इस संदर्भ में बताया तो वह गोलमोल जबाब देने लगा और उसने मेडिकल स्टोर बंद कर दिया। बताया जाता है कि मृतक किशोर के परिजनों पर कुछ लोगों ने दबाव डाला जिसके पश्चात परिजन बिना पुलिस को सूचित किये किशोर के शव को लेकर उत्तर प्रदेश स्थित अपने मूल निवास ले गये जहां उसका अन्तिम संस्कार किये जाने की जानकारी मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *