Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ग्राम प्रधान निर्विरोध निर्वाचित होंगी ज्योति

लालपुर,(उद संवाददाता)। रूद्रपुर ब्लाक के एकमात्र महाराजपुर गांव में ग्राम प्रधान पद पर कोई संघर्ष नहीं हुआ। एकमात्र नामांकन होने के कारण परविंदर सिंह की पत्नी ज्योति रानी निर्विरोध निर्वाचित हो गयीं और महाराजपुर की ग्राम प्रधान बन गयी। ग्राम प्रधान ज्योति ने महाराजपुर क्षेत्र की जनता का आभार जताते हुए कहा कि जिस प्रकार से गांव के गणमान्य लोगों ने एक राय होकर उन्हें ग्राम प्रधान पद सौंपा है वह उन्हें विश्वास दिलाना चाहती हैं कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास किया जायेगा और समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चला जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *