Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी सकारात्मक परिणाम देने के लिए तैयारःसारस्वत

?

गदरपुर(उद संवाददाता)। पंचायत चुनाव में कांग्रेस पूरी मजबूती और सक्रिय के साथ प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतार कर सकारात्मक परिणाम प्रदान करेगी। यह बात उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव संगठन विजय सारस्वत ने कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल सिंह के अनाज मंडी मोड स्थित प्रतिष्ठान पर आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूर्ण एकता एवं अनुशासन के साथ पंचायत चुनाव में भागीदारी कर रही है और जनता के बीच जाकर भाजपा सरकार के कार्यकाल की विफलताओं को गिनाकर जनता से कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने की अपील कर रही है। उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने सिर्फ झूठी घोषणाओं के दम पर जनता को बरगलाने का काम किया है और झूठी वाहवाही के दम पर विकास के खोखले दावे किए जा रहे हैै। उन्होंने बढ़ती महंगाई और अर्थव्यवस्था पर सरकार पर जमकर प्रहार किया और कहा कि सरकार जन अपेक्षाओं पर खरा उतरने में असफल साबित हुई है। विजय सारस्वत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नेता प्रतिपक्ष डा. इंदिरा हृदयेश एवं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के दिशा निर्देशन में अपनी जीत का परचम लहरायेगी। इस मौके पर कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल सिंह, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री अजय सिंह, युवा नेता पुष्कर सारस्वत, युवक कांग्रेस कमेटी के विधानसभा अध्यक्ष मोहित चैहान एवं पूर्व ब्लॉकध्यक्ष राजेश बाबा आदि भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *