February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। आज प्रातः सिडकुल क्षेत्र में अनियंत्रित बाइक खड़े ट्रक के पीछे जा भिड़ी। इस दुर्घटना में बाइक चालक की मौत हो गयी जबकि दो अन्य मामूली रूप से घायल हो गये। बाइक चालक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। सूचना मिलने पर पुलिस ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। जानकारी के अनुसार मूलरूप से ग्राम मीरपुर रतनपुरा थाना दियोरिया बिलसंडा पीलीभीत निवासी 27वर्षीय कुलदीप शुक्ला पुत्र रमाकांत सिडकुल स्थित प्लाई फैक्ट्री में मुंशी के पद पर कार्यरत था। आज प्रातः वह अपने दो अन्य साथियों के साथ ग्राम फुलसुंगी निवासी अपने परिचित के घर गया। बताया जाता है कि वहां उक्त सभी ने नशे का सेवन किया जिसके पश्चात कुलदीप बाइक पर सवार होकर अपने साथियों के साथ वापस लौट रहा था। नशे में होने के कारण वह बाइक पर से नियंत्रण खो बैठा और बाइक अनियंत्रित होकर मार्ग किनारे खड़े ट्रक के पीछे जा भिड़ी। इस दुर्घटना में कुलदीप को गंभीर चोटें आ गयीं जबकि बाइक सवार अन्य मामूली रूप से घायल हुए। कुलदीप को उपचार के लिए साथी जिला चिकित्सालय ले गये जहां चिकित्सकों ने कुलदीप को मृत घोषित किया। जानकारी मिलने पर पुलिस जिला चिकित्सालय पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मामले की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *