February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पर्यटकों की कार खाई में गिरी, तीन की मौत

मसूरी। मसूरी-धनोल्टी मोटर मार्ग पर सुवऽोली से दो किमी आगे तम्बूधार नामक स्थान पर दिल्ली की एक कार ऽाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यत्तिफ़ घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना शनिवार सुबह करीब छह बजे की है। पुलिस ने बताया कि एक आई 20 कार ( डीएल 2सी एडब्ल्यू 8734) धनोल्टी की ओर जा रही थी। इस दौरान तम्बूधार पर तीव्र बैंड पर चालक वाहन से संतुलन खो बैठा और कार अनियंत्रित होकर कार ऽाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पुलिस और फायर सर्विस के जवान मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल मे भर्ती कराया। अभी मृतकों के नाम पते नहीं पता चल पाए हैं। मृतक और घायल दिल्ली निवासी बताए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *