Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर/किच्छा(उद संवाददाता)। रूद्रपुर और किच्छा में पुलिस ने दो लोगों को स्मेक के साथ गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक बाजार चैकी प्रभारी होशियार सिंह ने पुलिसकर्मियों के साथ स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि वह पुलिस कर्मियों के साथ आदर्श कालोनी क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसदौरान एक युवक संदिग्ध रूप से घूमता दिखायी दिया। जब उसे पकड़कर पूछताछ की तो उसने अपनान नाम पता इंदिरा कालोनी गली नं. 1 निवासी रंजीत गोस्वामी पुत्र ओम प्रकाश बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 5.25 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने स्मैक कब्जे में लेकर रंजीत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। किच्छा- कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रेलवे ट्रैक पर मादक पदार्थ की खरीद फ्रोक्त करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास जमा तलाशी के दौरान लगभग 3.35 ग्राम स्मैक बरामद कर लिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस ने पुरानी गल्ला मंडी निवासी अजय पुत्र दीन दयाल को मुखबिर की सूचना पर रेवले स्टैशन से कुछ दूर रेलवे ट्रैक पर मादक पदार्थ के साथ धर दबोचा। इस दौरान पुलिस ने उसके पास से लगभग 3.35 ग्राम स्मैक बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला पंजीकृत करते हुए अग्रिम कार्रवाही प्रारम्भ कर दी। इस दौरान टीम मे एसआई राजेन्द्र प्रसाद, का0 ताजवीर शाही, राजेश गिरी आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *