Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

फुटबाल मैदान से अतिक्रमण हटाने की मांग

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। ट्रांजिट कैंप स्थित शफुटबाल मैदान को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग को लेकर पार्षद मोनू निषाद के नेतृत्व में तमाम लोगों ने एडीएम को ज्ञापन सौंपा। दिये गये ज्ञापन में कहा गया कि ट्रांजिट कैंप में विस्थापित परिवार रहते हैं जहां फुट बाल मैदान बनाया गया था जिसमें बच्चे विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेते थे। आबादी बढ़ने के बाद बाहरी व विस्थापित लोगों ने शासन प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर मैदान में अतिक्रमण शुरू कर दिया। यही नहीं भूमाफिया फुटबाल मैदान को बेचने की भी फिराक में हैं। जिसकी पूर्व में कई बार शिकायत की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि फुटबाल मैदान को पूर्व निर्धारित मानचित्र के आधार पर पैमाइश कराकर अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराया जाये। ज्ञापन देने वालों में कोमल सिंह, सुमित गुप्ता, किशन िनषाद, युगल शिोर, सुशील यादव, शुभम गुप्ता, देवेश दुबे, शुभम सिंह, सिद्धनाथ्ज्ञ, अर्जुन, अनिल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *