Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

स्मैक और नशे की गोलियों के साथ दो दबोचे

नानकमत्ता (उद सवांददाता)। जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने अलग अलग स्थानों में से दो स्मैक तस्करों व  नशीले कैप्सूल गोलियों के साथ  गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष कमलेश भट्टð ने बताया है कि रात्रि गश्त के दौरान ग्राम सुंदरनगर  निवासी सुखविंदर सिंह ऊफ सोनू पुत्र स्वर्ण सिंह, नानक सागर बैराज नर्सरी के  समीप आता दिखाई दिया और पुलिस को देख भागने का प्रयास करने लगा तो पुलिस ने घेराबंदी कर उसे धर दबोचा। तलाशी लेने पर आरोपी युवक के पास 4, 86 ग्राम स्मैक बरामद हुई, और साथ ही 1812 नशीले कैप्सूल व 960 नशीली गोलियां बरामद की, पुलिस ने उत्तर प्रदेश के जिला बरेली थाना बहेड़ी के ग्राम वहीपुर निवासी आयु पुत्र महबूब को चेकिंग के दौरान धर दबोचा और तलाशी लेने पर 10.15 ग्राम स्मैक बरामद की। आरोपी अयूब उत्तराखंड में स्मैक बेचने आया था। पुलिस इसका इतिहास खंगालने में जुट गई है। टीम में थानाध्यक्ष कमलेश भट्टð प्रतापगढ़ चैकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह बिष्ट, एसआई रमेश चंद बेलवाल, एसआई ललित चैधरी, कैलाश, राजेंद्र बर्मन, मनोज बोरा आदि पुलिस मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *