February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

एमएनए की बुद्धि शुद्धि के लिए किया हवन यज्ञ

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। बारिश की फुहारों के बीच प्रांतीय उद्योग व्यापार मण्डल के कार्यकर्ताओं ने सब्जी मंडी में धरना देकर एमएनए की बुद्धिशुद्धि की कामना के लिए हवन यज्ञ किया। व्यापार मण्डल अध्यक्ष संजय जुनेजा के नेतृत्व में व्यापारियों ने नगर निगम आयुक्त द्वारा व्यापारियों का उत्पीड़न करने, फर्जी मुकदमे डलवाने और शहर के विकास पर बयान न देने के खिलाफ एमएनए की बुद्धिशुद्धि के लिए हवन यज्ञ किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ऐसे हिटलरशाही करने वाले एमएनए को यहां से विदा करे। जो व्यापारियों के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर की सफाई व्यवस्था बदहाल हो चुकी है। ट्रंचिंग ग्राउण्ड गंदगी से भर गया है लेकिन उन्हें यह नजर नहीं आ रहा। उन्होंने एमएनए के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान महामंत्री हरीश अरोरा, सब्जी मंडी अध्यक्ष मुलख राज सुखीजा, ओमप्रकाश खुराना,संजीव कामरा, बंटी कक्कड़, नवीन बांगा, अमित दाबड़ा, पवन गाबा, पप्पू गाबा, श्यामलाल अदलखा, अमित गुप्ता, ज्ञान बत्रा, इंद्रजीत सिंह, सफल बांगा, सुरेंद्र नरूला, चन्द्रा देवल, वीरेंद्र अरोरा, नरेंद्र बठला, पारस गाबा,राजू मल्होत्रा, पारस खुग्गर, हनी खुराना, सौरभ देवल, सुग्रीव, राजेश शर्मा, अरविंद गुप्ता, विपिन, साधू वर्मा, मुस्तफा आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *