February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

डोईवाला(उद सहयोगी)। डोईवाला कोतवाली के अंतर्गत शनिवार सुबह मुख्य हाईवे माजरी ग्रांट डेंटल हॉस्पिटल के समीप ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल में सवार माजरी ग्रांट निवासी दो लोग घायल हो गए। उन्हें जौलीग्रांट हिमालयन हॉस्पिटल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद ट्रक का चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी भेजा है। डोईवाला कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत माजरीग्रांट खादर मोहल्ले निवासी धूम सिंह की पत्नी सुशीला देवी और छोटे लाल उर्फ जीवन पुत्र नंद किशोर बरेली हाल निवासी माजरी ग्रांट के साथ मोटरसाइकिल में लालतप्पड़ स्थित अपने पशु बकरी के बाडे में बकरियों को चारा खिलाने व देखने जा रही थी। जैसे ही मोटरसाइकिल सवार छोटेलाल गांव की लिंक रोड से हाईवे में पहुंचा। तभी नेपाली फार्म से डोईवाला की ओर आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी जबरदस्ती की ट्रक भी अनियंत्रित होकर हाईवे में पलट गया। जिससे हाईवे में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस बीच दुर्घटना में घायल मोटरसाइकिल में सवार दोनों की हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। लाल तप्पड़ चैकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर रामनरेश शर्मा ने बताया कि मृतकों का पंचनामा कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *