Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

गूलरभोज(उद संवाददाता)। दोस्तों के साथ गूलरभोज डाम में नहाने आये युवक की मौत हो गयी। हादसे के बाद उसके अन्य साथी मौके से फरार हो गये। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची ओर घटना की जानकारी ली। भोला कालोनी बाजपुर निवासी 22 वर्षीय रवि पुत्र रामप्रसाद अपने एक दर्जन दोस्तों के साथ गूलरभोज डाम पर घूमने आया था। इस दौरान वह डाम में नहाने चला गया और पानी के बहाव में डूब गया। जिससे वहां हड़कम्प मच गया। उसके साथ आये दोस्त वहां से भाग गये। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भर पोस्टामार्टम के लिये भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *