Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

शिवनगर में तीन मोबाइल व हजारों की नकदी चोरी

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में लोगों के घरों से चोरी की घटनाएं निरन्तर बढ़ती जा रही हैं लेकिन पुलिस किसी भी घटना का खुलासा कर पाने में नाकाम साबित हो रही है। भले ही पुलिसकर्मी रात्रि में गश्त करने के दावे करते रहते है। लेकिन वास्तविकता खुलकर सामने आ रही है। चोर बेखौफ घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। गतरात्रि मोहल्ला शिवनगर में दो अलग अलग घरों में अज्ञात चोरों ने तीन मोबाइल व हजारों की नकदी चोरी कर ली। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गयी है। शिवनगर निवासी संजय कुमार पुत्र रामदास सागर ने बताया कि गतरात्रि अज्ञात चोर उसके कमरे में आ गये और कमरे में रखे दो मोबाइल व पेंट की जेब से े6100 रूपए नकद चोरी कर ले गये। वहीं मोहल्ले के ही निवासी अशोक कुमार पुत्र जगत सिंह ने बताया कि मध्यरात्रि अज्ञात चोरों ने कमरे में रखा उसका मोबाइल चोरी कर लिया। पुलिस मामले की जांच मर रही है।ण्

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *