Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

खटीमा(उद सवांददाता)। ग्राम कुटरा में संदिग्ध परिस्थितियों मे शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। बताया जा रहा है मृतक भगवान सिंह भंडारी खटीमा एसबीआई बैंक के एटीएम पर गार्ड की नॉकरी करता था। परिजनों का कहना है कि रात से उसका फोन बंद आ रहा था जिसके बाद परिजनों ने गांव में खोजबीन की लेकिन नही मिला आज सुबह घर से कुछ ही दूरी पर उसका शव मिला परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है। मामले में पुलिस ने मृतक के दो साथियों को पूंछतांछ के लिए कोतवाली लाया गया है पुलिस क्षेत्राधिकारी बिनजोला ने बताया कि आज सुबह भगवान सिंह भंडारी का शव कुटरा गांव में मिला है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *