Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

टिहरी(उद सहयोगी)। रविवार को चम्बा-साबली मोटर मार्ग पर एक मारुति कार खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चंबा-साबली मोटर मार्ग रविवार सुबह करीब 10 बजे मारुति कार सड़क से करीब 200 मीटर नीचे खाई में गिर गई। हादसे में दीपक बहुगुणा (40 वर्ष) पुत्र शिवप्रसाद और प्रेरणा (17 वर्ष) पुत्री राजेंद्र वर्ष की मौत हो गई। हादसे में तारादत्त (60 वर्ष) पुत्र मुनेंद्र, संजना सेमवाल पुत्री राजेन्द्र, सक्षम पुत्र दीपक निवासी सांवली घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को चम्बा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *