Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बकाया वेतन को लेकर रेडिसन होटलकर्मियों का प्रदर्शन

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। 18 दिन का बकाया वेतन की मांग को लेकर आज रेडिसन ब्लू होटल के कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर सिडकुल चैकी प्रभारी को तहरीर सौंपी। रोषित कर्मचारियों का कहना था कि पूर्व संस्था द्वारा दून वैली टैक्नो पोलिस कर्मियों की ग्रेेच्युटी, वेतन व पीएफ की धनराशि नहीं दी गयी तथा संस्था को बंद कर दिया जिस कारण कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। उनका कहना था कि पूर्व संस्था के सीईओ ने भुगतान करने से मना कर दिया है साथ ही अन्य जिम्मेदार अधिकारियों ने भी कहा है कि  पूर्व संस्था द्वारा कोई हिसाब नहीं दिया जायेगा। कर्मचारियों ने पुलिस से इस संदर्भ में अपने स्तर से कार्रवाई कर न्याय दिलाने की मांग की। इस दौरान हिम्मत सिंह, विशाल मेहरा, मनोज सिंह, महेंद्र सिंह, मनोज, भुवन, मोहित, विकास, दिनेश, विनोद, रजत, सूरज, योगेश आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *