February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

राइस मिल में आग लगने से लाखों की क्षति

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। राइस मिल में आग लगने से लाखों की कीमत का धान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। शिमला पिस्तौर निवासी पंकज बांगा पुत्र ओमप्रकाश बांगा की मल्सा रोड पर ओम फूडस के नाम से राइस मिल है जहां धान सुखाने के लिए ड्रायर लगा रखा है। गतरात्रि अचानक ड्रायर में भूसी सुखाने के दौरान आग लग गयी और देखते ही देखते आग तेजी से फैल गयी। जिसकी चपेट में आकर वहां रखा लगभग 250 कुंतल धान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। राइस मिल स्वामी बांगा ने बताया कि अग्निकांड की इस घटना में लगभग 4 से 5 लाख की क्षति हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *