Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार बहेड़ी निवासी 20 वर्षीय हरसान पुत्र असलम पिछले तीन वर्षों से हल्द्वानी में बिजली का काम करता था। गत दिवस वह ट्रेन से बहेड़ी जा रहा था कि अचानक वह ट्रेन से गिर गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। वह तीन भाईयों में सबसे बड़ा था और पिछले कुछ माह से उसकी मानसिक स्थिति सही नहीं थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *