Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर बाइक चालक की मौत

काशीपुर (उद सवांददाता)। अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचलकर देर शाम बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी चालक को दबोच कर जेल भेज दिया। उपनिरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि मृतक परिजनों की ओर से अब तक कोई तहरीर आदि नहीं आई है। ज्ञातव्य है कि गढ़वाल कॉलोनी रुद्राक्ष गार्डन निवासी मुकेश कुमार 36 वर्ष पुत्र मनोहर लाल गत शुक्रवार की शाम बाइक पर सवार होकर रामनगर रोड से होते हुए गुजर रहा था इसी दौरान प्रतापपुर में पुलिस चैकी के समीप रामनगर से काशीपुर की ओर आ रही अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली से मोटरसाइकिल की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे की चपेट में आकर बाइक चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। प्रतापपुर चैकी पुलिस को जैसे ही इसका पता चलते ही विजय कुमार पुलिसकर्मियों को लेकर तत्काल मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लावारिस हालत में खड़े ट्रैक्टर को कब्जे में लेते हुए आरोपी चालक को दबोचने के बाद मृतक के शव का पंचनामा भरकर उसे पीएम हाउस भेजा। देर रात मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *